
84 उत्तराखण्ड वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी के दिशा निर्देशो में विद्यालय के समस्त एक सौ चौदह कैडेटस ने हर घर तिरंगा मार्च मे प्रतिभाग किया। कदमताल मिलाते और भारत माता की जय एवं “हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा” के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान एनसीसी कैडेटो की तिरंगा यात्रा को विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह जी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर निर्धारित मार्ग के लिये विद्यालय से रवाना किया गया।

विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा ग्रीन पार्क कालोनी, निशु हेरिटेज, दिल्ली रोड, आकाशदीप, आसफनगर आादि क्षेत्रो से होती हुई पुनः विद्यालय परिसर मे आकर सम्पन्न हुई। इसी क्रम में एनसीसी कैडेटो द्वारा “हर घर तिरंगा पोर्टल पर भी भारतीय ध्वज के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की गई।
84 उत्तराखण्ड वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमीया ने स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान, स्वतन्त्रता का महत्व तथा आधुनिक भारत के निर्माण में नागरिकों तथा छात्रों के योगदान के महत्व को बताते हुए कहा कि एकता, अखण्डता, सजगता, जागरुकता और देश भक्ति की भावना के साथ हमें अपने देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना है। इस हेतु चारित्रिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं संस्कारिक शिक्षा का छात्रों तक पहुँचना अत्यन्त आवश्यक है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अमरदीप सिंह जी ने कैडेटो को प्रेरित करते हुए कहा स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान, स्वतन्त्रता का महत्व तथा देश को स्वतंत्र कराने के लिए जिन सपूतो ने बलिदान दिया उन्हें याद रखना है। वर्तमान युवा पीढी आजादी के संघर्ष और लोकतंत्र को बेहतर ढंग से समझ सके और देश की उन्नति के लिए कार्य कर सके।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी भवन प्रभारी जसवीर सिंह पुंडीर, आनन्द कुमार, कैप्टन विशाल शर्मा, सेकेन्ड आफिसर नीरज नौटियाल एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें, कैडेट भानू, पुरूराज, रितिक कुमार, शौर्य, स्वास्तिक, रिशिता, रितिका, श्री धीमान, दीप्ति, वंशिका, मुस्कान, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

















