
रुड़की। गीत के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में नगर निगम एवं संस्कार भारती रुड़की महानगर इकाई के संयुक्त सौजन्य से 14 अगस्त को शाम 4 बजे नगर निगम सभागार, रुड़की में विशेष बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बाल कवियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पहली बार इस अनूठे कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में रुड़की के वरिष्ठ कवि एवं गणमान्य लोग श्रोता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे बाल साहित्यकारों की रचनाएं सुनकर उनका उत्साहवर्धन करेंगे तथा प्रतिभाशाली बाल कवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संस्कार भारती की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कवि सम्मेलन की सफलता के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में राजकुमार उपाध्याय, भावना शर्मा, विनय सैनी, मनीष श्रीवास्तव, अशोक शर्मा आर्य, नरेंद्र आहूजा, समय सिंह सैनी, नीलम मधोक, विमलेश शर्मा, साक्षी त्यागी, दीपा कौशिक, साक्षी अग्रवाल, वीणा सिंह, प्रवीण रोड और सुशील रावत आदि उपस्थित रहे।
संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई के कोषाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि बाल कवियों को मंच प्रदान करने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण पहल है।
दिनांक: 13 अगस्त 2026

















