Latest Update

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन कुमार जैन एवं तहसील शिवमन्दिर समिति अध्यक्ष सतबीर सिंह राणा व पदाधिकारीगणो के तत्वावधान

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन कुमार जैन एवं तहसील शिवमन्दिर समिति अध्यक्ष सतबीर सिंह राणा व पदाधिकारीगणो के तत्वावधान में शिव भक्त की ठहरने की व्यवस्था वास्ते कांवड़ शिविर कैम्प आज दिनांक 8/8/2026 को भी जारी है तहसील शिव मंदिर प्रांगण में लगातार हरिद्वार माँ गंगा तट पर जल लेने आए शिवभक्त कावड़ियों का आराम करने वास्ते बड़ी संख्या में ताँता लगा है मंदिर प्रांगण शिवभोले के जयकारों से गुंजमान हो रहा कावड़ सेवा शिविर में नित्य प्रति ठहरने वाले शिवभक्त कावड़ियों की सेवा में ब्यूरो व समिति एवं अधिवक्ताओं व स्टाम्प व तहसील स्टाफ की और से पेयजल व स्वस्थवर्धक पेय जूस व लाहौरी जीरा व हलवा व फलों का वितरण किया जा रहा है ब्यूरो अध्यक्ष नवीन कुमार जैन ने कहा कि इस वर्ष शिव भक्त कावड़ियों के मंदिर में गतवर्षो से अधिक संख्या रही हैं आज मेरठ व बुलंदशहर व शामली बुढ़ाना आदि जगहों से शिवभक्त कावड़िये मंदिर में पधारे थे अब वह शिव जलाभिषेक हेतु गंगाजल ले अपने अपने गंतव्यों को प्रस्थान कर गए है साथ ही जैन ने बताया कि नगर आयुक्त गोपाल सिंह बिनवाल तहसील प्रशासन ने शिव मंदिर प्रांगण में सावन के पहले दिन से ही साख सफ़ाई कराई हम उनका आभार व्यक्त करते हैं और सरकार व रुड़की विकास प्राधिकरण व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से अपील करते हैं कि भगवान शिव महादेव के इस प्रांगण को जो शिवभक्त कावड़िये के रुकने व पूजा अर्चना हवन यज्ञ का पवित्र स्थान है उसे मल्टीस्टोरी पार्किक की जद से मुक्त रखा जाए शिविर कावड़िये सेवा में पंडित बाल गोविंद थपियाल,सुधीर चौधरी, नीरज कपिल,सचिन गोंड़वाल,राजेश वर्मा,अनुज आत्रेय,अधिवक्ता आशीष पंडित, राकेश आदि ने सहभागिता कर पुण्यफ़ल की प्राप्ति की ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News