
हरिद्वार। आज सेक्टर 52 केशव आश्रम हरिद्वार में ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने एक बालक को अकेला और रोता हुआ परेशान देखकर पुलिस टीम ने तुरंत उससे पूछताछ की एवं संरक्षण में लिया।

पूछताछ में बालक ने अपना नाम ठाकुर सिंह (उम्र 11 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह, निवासी जाहिदपुर सब्जी मंडी, मेरठ (उत्तर प्रदेश) बताया जो अपने परिजनों के साथ कावड़ यात्रा हेतु मेरठ से हरिद्वार आया था। जो भीड़भाड़ के दौरान अपने परिजनों से बिछड़ गया था।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों, लाउडस्पीकर तथा स्थानीय संपर्कों के माध्यम से बालक के परिजनों की तलाश शुरू की। काफी कड़े प्रयासों और सूझबूझ के बाद बालक के परिजनों को ढूंढ निकाला गया तथा सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात सकुशल बालक को उसके पिता/परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों एवं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस टीम की इस मानवीय पहल, तत्परता और कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा आभार व्यक्त किया।





