Latest Update

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बोट क्लब चौक पर कांवड़ियों का स्वागत कर बांटा शीतल पेय 

रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बोट क्लब चौक पहुंचकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया तथा जूस वितरित कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।उन्होंने कहा कि पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा से बढ़कर कोई और सेवा नहीं

 

है।शिवभक्तों की सेवा करने से शंकर भगवान बहुत प्रसन्न होते हैं।इस अवसर पर विभोर अग्रवाल,तुषार गोयल,वरुण जैन,निखिल सेठी,वरूण गोयल,निखिल तायल,नितिन जिंदल,गौरव गर्ग तथा विशाल कथूरिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News