
रुड़की। समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित 27वें निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं विशाल भंडारे के छठे दिन रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री दीपक रामचंद्र सेठ पंडाल में पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की तथा उसके बाद चिकित्सा शिविर एवं भंडारे की समस्त व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने स्वयं शिवभक्त कांवड़ियों को भोजन प्रसाद वितरित कर सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “आज समर्पण के पंडाल में खड़े होकर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपने ही घर में खड़ा हूं। मैंने अपने गांव में भी अनेक भंडारों में सेवा की है, लेकिन यहां आकर सेवा करने का जो सौभाग्य मिला, उससे मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई। समर्पण संस्था के बारे में बहुत सुना था, आज इसकी सेवा भावना और व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष देखकर मन प्रसन्न हो गया। मैं भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि यह संस्था इसी प्रकार निरंतर समाज सेवा करती रहे और इसके सेवा कार्य शताब्दियों तक चलते रहें।”
छठे दिन इंडियन यूथ क्लब एवं आईआईटी के छात्रों ने शिवभक्त कांवड़ियों को गरमा-गरम घेवर का प्रसाद वितरित किया। वहीं छात्र प्रतिदिन सुबह नाश्ते में पोहा वितरण कर सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह समर्पण परिवार की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और नेक नियत का ही परिणाम है कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस पुण्य कार्य से लगातार जुड़ते जा रहे हैं।
संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री दीपक रामचंद्र सेठ का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब तक कांवड़ यात्रा जारी रहेगी और कांवड़ पटरी पर शिवभक्त आते रहेंगे, तब तक समर्पण परिवार दिन-रात निरंतर भंडारा एवं सेवा कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर संस्था के महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल, रवि कपूर, संजीव सैनी, संदीप यादव, वंश सैनी, संदीप गोयल, शैलेश बंसल, शेर सिंह सारण, श्रवण सैनी, अतुल सैनी, शिव यादव, गौरव गोयल, सुमित कश्यप, अरुण कोहली, नवीन त्यागी, निशि चौहान, महिला शाखा अध्यक्ष रेनू गुप्ता, कोषाध्यक्ष बबीता यादव, उमा त्यागी, शालू सैनी, रश्मि सैनी, आशु, दीपाली कश्यप, छवि बंसल, सुगंध अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कृष्ण बंसल, देव गोयल, वेदांत गोयल, रेनू पुरी, कार्तिक पुरी सहित समर्पण परिवार के अनेक सदस्यों ने सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
जय भोले की!





