Latest Update

महामंडलेश्वर स्वामी यतिंद्रानंद गिरी जी महाराज के आश्रम पहुंचकर भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह व व्यापारी नेता अरविंद कश्यप ने गुरु पूर्णिमा पर लिया आशीर्वाद

रुड़की।गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि जी महाराज के जीवनदीप आश्रम,रुड़की पहुँचकर भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह तथा व्यापारी नेता अरविंद कश्यप ने उनके पावन सान्निध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि गुरुदेव को उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु एवं निरंतर लोककल्याण के कार्यों के लिए असीम शक्ति प्रदान करें।कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं,बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाले प्रकाश-स्तंभ हैं।शास्त्रों में भी कहा गया है कि “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः,

गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः” समस्त गुरुजनों को सादर नमन एवं आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।गुरु का आशीर्वाद हम सभी के जीवन को सदैव सत्य, सेवा और संस्कार के मार्ग पर अग्रसर रखे, ऐसी प्रभु से कामना करते हुए उन्होंने महामंडलेश्वर स्वामी अति यतिद्रानंद जी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News