Latest Update

रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन के अध्यक्ष चुने गए रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह,कहा मानवीय सेवाओं के लिए सदैव रहेंगे तत्पर

रुड़की।रोटरी क्लब आफ रुड़की मिडटाउन का अधिष्ठापन समारोह हरिद्वार स्थित रजवाड़ा फार्म पर संपन्न हुआ,जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए रोटेरियन अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह को अध्यक्ष पद तथा उनकी नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में नगर मंत्री ने कहा कि रोटरी क्लब जैसे संगठन समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।शिक्षा हो या स्वास्थ्य,पर्यावरण अथवा सामाजिक कार्यों में रोटरी क्लब की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है।विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) अजय सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण तथा समाज उत्थान के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा और इस कार्य को रोटरी क्लब बखूबी अंजाम दे रहा है।अध्यक्षता करते हुए राजेश गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य मानवता की निस्वार्थ सेवा करना है।उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष अक्षय प्रताप सिंह ने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि रोटरी क्लब शिक्षा,स्वास्थ्य,रक्तदान,पर्यावरण

संरक्षण,महिला सशक्तिकरण तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य करता रहेगा और वे क्लब के सभी सदस्यों को साथ लेकर कार्य करेंगे।कार्यक्रम का संचालन नेहा सिंह तथा मानवी जैन ने किया।इस मौके पर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) बिरम सिंह वर्मा,सहायक गवर्नर गगन सरीन,इंजीनियर मुजीब मलिक,सुधीर चौधरी,अल्पना गर्ग,कोषाध्यक्ष विवेक गुप्ता,विकास त्यागी,हेमंत अरोड़ा, अजय भार्गव,अनुभव गुप्ता,डॉ०संजीव गर्ग सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News