Latest Update

उद्धमसिंह नगर: महुआ डाबरा मंडल में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जोरदार स्वागत, बोले—कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के उधम सिंह नगर जनपद के काशीपुर प्रवास के दौरान महुआ डाबरा मंडल (धर्मपुर चौराहा) में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। कार्यकर्ताओं का परिश्रम, त्याग और असीम उत्साह ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। इसी शक्ति के बल पर राज्य सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जन-जन के कल्याण एवं उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही भाजपा की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण से प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष दीपक राणा, मंडल महामंत्री शुभम चौहान, मंडल अध्यक्ष (एससी मोर्चा) विनोद कुमार, मंडल अध्यक्ष (ओबीसी मोर्चा) चौधरी वेद प्रकाश सैनी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News