
रुड़की।युवा अग्रवाल सभा,रुड़की (रजि०) द्वारा वैश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण एवं अभिनंदन समारोह साकेत स्थित धर्मशाला में अत्यंत भव्य गरिमामई व अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।समारोह का आगाज महाराजा अग्रसेन जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित से हुआ।अलंकरण समारोह में उत्तराखंड बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड की हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की छात्र-छात्राओं को पटका पहन कर व


स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के उपनिदेशक प्रोफेसर प्रवीण कुमार ने कहा कि केवल शिक्षा ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करता है।शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञान की साधना कभी व्यर्थ नहीं जाती।प्रत्येक अभिभावक को चाहिए कि चाहे एक रोटी कम खानी पड़े,किन्तु अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा अवश्य दिलाए।कहा कि

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।कठोर परिश्रम,अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल,मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल,पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती पूजा गुप्ता,फोनिक्स के चेयरमैन इंजीनियर चेरब जैन ने,मांगीलाल मनोज महेश्वरी ने मेधावी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता और असफलता जीवन का स्वाभाविक हिस्सा है,यदि किसी विद्यार्थी को अपेक्षित परिणाम ना मिले तो उसे निराश होने की बजाय अपनी कमी को पूरा करने के लिए आगे और कड़ी मेहनत करनी चाहिए।परीक्षा में असफल होने पर ऐसा कोई कदम न उठाया जाए,जिससे परिवार या समाज की हानि हो,क्योंकि जीवन बहुत ही मूल्यवान होता है।इस अवसर पर सचिन

गुप्ता,मयंक गुप्ता,अभिषेक चंद्रा,संरक्षक प्रवीण गर्ग,अशोक अग्रवाल,अध्यक्ष पंकज सिंघल,महामंत्री नवनीत गर्ग,कार्यक्रम संयोजक नीरज गुप्ता,सहसंयोजक विभोर अग्रवाल,दीपक गुप्ता,गोविंद विकास,अभिषेक मित्तल,अनुज जिंदल, विकास गुप्ता,योगेश गर्ग,राजीव गुप्ता,आशीष अग्रवाल,विकास बंसल,विराज गर्ग,संदीप गुप्ता,बिजेंदर गर्ग एडवोकेट,अनिल गोयल,बुलचंद गोयल,राजेश सिंघल,दिनेश दयाल,राकेश गर्ग,सौरभ सिंघल,नवीन कुमार जैन एडवोकेट,शशिकांत अग्रवाल,राजन गोयल,विपिन सिंघल,नितिन गोयल,प्रमोद गोयल,शैलेश सिंघल,अशोक अग्रवाल व नीरज अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता लोकेश कुमार गुप्ता तथा संचालन नवनीत गर्ग ने किया।
*इन छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान…*
हाई स्कूल
अंश मित्तल,गौरी गुप्ता,आदित्य बंसल,मयंक,छवि अग्रवाल,आयुष गर्ग, ईशन गुप्ता,राघव सिंघल,आदित्य अग्रवाल,अनुष्का सिंघल,नैतिक जैन, वैभव अग्रवाल,श्रेया गुप्ता,राघव मित्तल,राजीव गर्ग इत्यादि
इंटरमीडिएट
अर्नव गोयल,दिव्यांशी, वैष्णवी गुप्ता,नैतिकगुप्ता,प्रीति मित्तल,भूमि गुप्ता, इशिका गर्ग,तनिष्क गर्,प्रगति,दीपिका,नंदिनी गोयल,दृष्टि गोयल, रुद्राक्ष अग्रवाल,वैष्णवी मित्तल,लक्ष्य मित्तल,लक्ष्य गुप्ता,समृद्धि अग्रवाल, युवराज गुप्ता,कृष गुप्ता,अंबिका पायल,चैतन्य बंसल,मानसी अग्रवाल इत्यादि





