Latest Update

क्षेत्रवासियों ने उठाया सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ विकासखंड मुख्यालय खानपुर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन

खानपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय खानपुर सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

   राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।

           कार्यक्रम में उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य किसान आयोग चौ० अजीत सिंह, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा देवी सिंह राणा,सदस्य उत्तराखण्ड प्रदेश कार्यकारीणी बीजेपी कु देव्यानी सिंह,

 पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन,

 पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बीजेपी मनीष चौधरी,मण्डल अध्यक्ष बीजेपी भगत सिह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

             शिविर में 480 क्षेत्रवासियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, विभिन्न विभागों से संबंधित 11 आवेदन पत्रों एवं समस्याए प्राप्त हुई, जिसका शत प्रतिशत निराकरण किया गया।

            कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री धामी ने जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान चलाया है प्रदेश के हर ग्राम पंचायत, ग्राम सभा स्तर पर मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है, जिन समस्याओं का मौके पर समाधान नहीं हो पा रहा है, उन समस्याओं का संज्ञान जिलाधिकारी स्वयं ले रहे है, मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच है प्रदेश के दूरस्त गांव में रहने वाला व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

        उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस शिविर के माध्यम से दिया जा रहा है,जिसमें सभी विभागों द्वारा आने अपने स्टॉल लगाए गए है।जिसमें पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया गया और नए आवेदनों का पंजीकरण भी किया गया।

           उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य किसान आयोग चौ० अजीत सिंह ने कहा कि आयोजित शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना,पीएम आवास,पीएम किसान सम्मान निधि,जल जीवन मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। 

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से लगाए गए स्टालों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवा वितरित की गई।

      पंचायती राज विभाग द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई तथा महिला सशक्तिकरण बाल विकास विभाग द्वारा 16 पीएमबीवाई योजना के आवेदन पत्र भरे गए ,28 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए,48 छात्राओं को नंदा गोरा के आवेदन कराया गया एवं खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा 08 लोगो के नाम राशन कार्ड में परिवर्तन कराए गए तथा 05 लोगों द्वारा खाद्य सुरक्षा कार्ड हेतु आवेदन किया गया तथा 09 अंत्योदय कार्ड हेतु आवेदन किया गया।

             इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आलोक गार्ग्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News