
रुड़की: वार्ड नंबर 23 सलेमपुर राजपूताना से ( स्वर्गीय ) पूर्व पार्षद धीरज सिंह ( डिंपल ) की धर्मपत्नी शिवानी सैनी को रुड़की नगर निगम में मनोनीत पार्षद बनाया गया है। उनके मनोनयन की खबर सामने आते ही समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है तथा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।

शिवानी सैनी के मनोनीत पार्षद बनने को क्षेत्र के विकास और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि वह नगर निगम में क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए विकास कार्यों को गति देने का कार्य करेंगी।
इस अवसर पर शिवानी सैनी ने सभी वरिष्ठ नेताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर निगम में क्षेत्रहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगी।





