
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (रुड़की नगर) के नए कार्यवाहक पदाधिकारियों की हुई घोषणा; प्रांतीय, जिला व नगर नेतृत्व ने व्यक्त किया संकल्प

रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, संगठनात्मक जिला रुड़की की नगर इकाई का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रुड़की नगर के नए कार्यवाहक पदाधिकारियों की विधिवत घोषणा की गई।
प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से श्री अनूप राणा को नगर अध्यक्ष, श्री राकेश बजाज को नगर महामंत्री एवं श्री योगेश गर्ग को नगर कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।
इस अवसर पर प्रांतीय, जिला एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने विचार एवं बयान साझा किए:
🎙️ प्रदेश नेतृत्व के बयान:
प्रदेश महामंत्री श्री प्रकाश मिश्रा जी ने कहा:
“संगठन में अनुशासन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया सबसे ऊपर है। कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यवाहक टीम का दायित्व है कि वह सभी व्यापारियों को साथ लेकर चले और जल्द ही पारदर्शी तरीके से रुड़की नगर के चुनाव संपन्न कराए।”
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्री प्रमोद गोयल जी ने कहा:
“रुड़की का व्यापारी वर्ग हमेशा से जागरूक और एकजुट रहा है। नव-मनोनीत पदाधिकारी ऊर्जावान हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वे संगठन की साख को बनाए रखते हुए व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।”
प्रदेश मंत्री एवं जिला सह-प्रभारी श्री संजय गर्ग जी ने कहा:
“व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नई टीम धरातल पर उतरकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।”
प्रदेश मंत्री विश्व स्वास्थ्य सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मेहंदी रता ने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है की नवीन कार्यकारिणी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाकर जल्द ही रुड़की नगर में चुनाव कराए जाएंगे
🎙️ जिला नेतृत्व के बयान:
जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा जी ने कहा:
“रुड़की नगर इकाई का कार्यकाल पूरा होने के बाद घोषित नए कार्यवाहक नगर अध्यक्ष श्री अनूप राणा जी, नगर महामंत्री श्री राकेश बजाज जी एवं नगर कोषाध्यक्ष श्री योगेश गर्ग जी से हमें पूरी उम्मीद और पूर्ण विश्वास है। यह नई कार्यवाहक टीम अपने तय समय-सीमा के भीतर रुड़की नगर इकाई का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराएगी।”
“व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के मान-सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध रहा है। नई टीम व्यापारियों की हर समस्या में हमेशा आगे रहकर तत्परता से काम करेगी और संगठन को एकसूत्र में बांधकर रखेगी।”
जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल जी ने कहा:
“संगठन की मजबूती उसकी जमीनी पकड़ में होती है। जिला कार्यकारिणी पूरी तरह से नगर टीम के साथ खड़ी है। हम सब मिलकर रुड़की के व्यापारी भाइयों के हितों और सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।”शीघ्र ही अधिकारियों के साथ वार्ता कर व्यापारियों की समस्या जैसे ई-रिक्शा फल रेडी आदि तथा दुकानों के आगे लगने वाले ठिये जिसके कारण व्यापार बाधित होता है इन पर बात की जाएगी
🎙️ नवनियुक्त नगर पदाधिकारियों का संयुक्त संकल्प व बयान:
नगर अध्यक्ष श्री अनूप राणा, नगर महामंत्री श्री राकेश बजाज एवं नगर कोषाध्यक्ष श्री योगेश गर्ग ने संयुक्त रूप से कहा:
“प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने हम पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए हम शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। हमारी पहली प्राथमिकता तय समय सीमा के अंतर्गत निष्पक्ष, पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रुड़की नगर इकाई का चुनाव संपन्न कराना है।”
“इसके साथ ही रुड़की नगर के प्रत्येक व्यापारी के मान-सम्मान, सुरक्षा और हक की लड़ाई में हम 24 घंटे तत्पर रहेंगे। व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा आगे बढ़कर काम करेगा और रुड़की व्यापार मंडल को और अधिक सशक्त व एकजुट बनाएगा।”
भवदीय / प्रेषक:
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
संगठनात्मक जिला — रुड़की





