
जय भगवान सैनी ने कहा कि पिरान कलियर में इस बार बदलाव की लहर है। जनता विकास चाहती है, और बुनियादी मुद्दों पर काम चाहती है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम बूथ स्तर पर मजबूती से काम कर रही है।

सैनी ने बताया कि उनकी रणनीति तीन मुख्य बिंदुओं पर फोकस करेगी –
पहला, हर गांव, हर मोहल्ले की साफ सफाई
दूसरा, युवाओं, किसानों और महिलाओं से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता तथा उनका निराकरण
और तीसरा, क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर ठोस रोडमैप।
उन्होंने कहा कि पिरान कलियर की जनता अब जात-पात से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट करेगी।
तो कुल मिलाकर साफ है कि पिरान कलियर में चुनाव से पहले ही सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि जय भगवान सैनी की ये रणनीति जनता के बीच कितना असर दिखा पाती है।





