
रुड़की के मंगलौर से है, जहां आज्ञा बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड झबरेड़ा रोड स्थित एक निजी कंपनी द्वारा लगभग 123 कर्मचारियों को काम से हटाए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं और भीम आर्मी तथा आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों को तत्काल बहाल करने और न्यूनतम वेतन देने की मांग उठाई।

बताया जा रहा है कि आज्ञा बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी रोज़ की तरह ड्यूटी करने कंपनी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें कंपनी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और काम से हटाए जाने की जानकारी दी गई। इससे कर्मचारियों में भारी नाराज़गी फैल गई। सूचना मिलने पर आज़ाद समाज पार्टी के नेता महक सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर आज्ञा बायोटेक लिमिटेड पहुंचे और कर्मचारियों के समर्थन में धरना शुरू कर दिया।
धरने में शामिल महिलाओं और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कंपनी श्रमिकों के अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जिन सभी कर्मचारियों को हटाया गया है, उन्हें तत्काल वापस काम पर रखा जाए तथा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है, जबकि सभी की निगाहें कंपनी प्रबंधन की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।





