Latest Update

सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से किया जा रहा है निमार्ण कार्य निर्माणाधीन कार्य त्वरित गति से होने से स्थानीय जनता,व्यापारियों एवं तीर्थ यात्रियों को होगी आवागमन में सुविधा विगत एक दिन में 336.5 मीटर पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

हरिद्वार। हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।       

        जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है कि वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए ताकि स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं को किसी तरह से परेशानी का सामना न करना पड़े, जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।

          परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 के अंतर्गत शिवा फार्म सीसी रोड का कार्य 44.3 मीटर, गायत्री तपोवन सीसी रोड का कार्य 3.8 मीटर, राणा कॉलोनी सीसी रोड कार्य 36.1 मीटर, जामु यात्री भवन सीसी कार्य 12.2 मीटर, शांति मार्ग सीसी रोड कार्य 21.1 एवं प्रेम विहार कॉलोनी सीसी रोड कार्य 10 मीटर तथा कुल 127.5 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं पैकेज 02 के अंतर्गत लोक सेवा आयोग सीसी रोड कार्य 78 मीटर, मोहन एनक्लेव सीसी रोड कार्य 39 मीटर, राज विहार फेस 1 सीसी रोड कार्य 57 मीटर, राज विहार फेस 1 पेवर ब्लॉक कार्य 15 मीटर, राज विहार फेस 3 सीसी रोड कार्य 20 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 209 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 

         परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News