Latest Update

रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन ने सेवा और सम्मान के साथ किया नए रोटरी वर्ष का शुभारंभ

रुड़की। रोटरी क्लब ऑफ रुड़की मिडटाउन ने नए रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ सेवा, सम्मान एवं आध्यात्मिक आस्था के साथ किया। क्लब द्वारा सीए दिवस एवं डॉक्टर्स डे के अवसर पर क्लब से जुड़े प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं चिकित्सकों का सम्मान कर उनके समाज के प्रति उल्लेखनीय योगदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में नवनियुक्त क्लब अध्यक्ष *रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह* ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जबकि चिकित्सक मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान करना क्लब के लिए गर्व का विषय है।

नए रोटरी वर्ष के प्रथम दिन क्लब की नई टीम ने सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर प्रेम मंदिर पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और इसी भावना के साथ नए कार्यकाल का शुभारंभ किया गया है।

सायंकाल क्लब द्वारा मां गंगा के चरणों में नए रोटरी वर्ष की सफलता, समाज के कल्याण एवं विश्व शांति की कामना करते हुए भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह ने सभी सदस्यों, सम्मानित अतिथियों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं विश्वास से क्लब नए रोटरी वर्ष में जनसेवा के अनेक प्रभावी एवं सार्थक प्रकल्प संचालित करेगा।

इस अवसर पर क्लब सचिव रोटेरियन अर्पित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोटेरियन विवेक गुप्ता, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हेमंत अरोड़ा, पवित्र अरोड़ा, पंकज गुप्ता, हिमांशु पुंडीर , केनेथ सैमुअल, राजेश गुप्ता, सुधीर चौधरी, रमेश रावल, इंदु रावल, डॉ. ऋषभ जैन, आशुतोष यादव, श्री ए. सी. धिमान, श्रीमती मीनल धिमान, नेहा सिंह, श्वेता अग्रवाल, आरशी अरोड़ा, अक्षरा सिंह सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News