Latest Update

सिविल लाइन मंडल में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री प्रदीप बत्रा, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार

रुड़की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सिविल लाइन मंडल में देवभूमि मानव अधिकार सेवा संघ द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम तथा महाराजा अग्रसेन चौक (बोट क्लब) पर डॉ. विकास त्यागी द्वारा आयोजित योग शिविर में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीप बत्रा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों के कारण आज योग को वैश्विक पहचान मिली है तथा विश्वभर में लोग इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक और अनुशासित पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनता है तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव संभव होता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड परिवहन निगम के सदस्य संजय अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News