Latest Update

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री बद्रीनाथ धाम में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन

आज दिनांक 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री बद्रीनाथ धाम में भव्य एवं प्रेरणादायक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस प्रशासन, हक-हकूकधारी एवं पंडा समाज, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों एवं स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।

भगवान श्री बद्रीनाथ जी की पावन धरा पर आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम ने स्वास्थ्य, अनुशासन एवं समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। श्री बद्रीनाथ धाम के दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News