
21 June Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 21 जून 2026 का राशिफल।रविवार, 21 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन एक साथ कई तरह के योगों का निर्माण हो रहा है। 21 जून को भूमि और साहस के कारक ग्रह मंगल वृषभ में गोचर करेंगे। ऐसे में कई राशि वालों के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। आय में इजाफा होने के योग है। अधूरे काम पूरे होंगे। वहीं कुछ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 21 जून का राशिफल।
aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल
आज आपका मन काम में पूरी तरह नहीं लग पाएगा और छोटी-छोटी बातों से ध्यान भटक सकता है। काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रहने से आपको खुद पर थोड़ा दबाव महसूस होगा। पिताजी के साथ किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन उनकी बातों को समझना और सम्मान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। ऑफिस में बॉस की ओर से कोई ऐसी सलाह मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके काम को आसान बना देगी। व्यापार में भी कुछ बड़े बदलाव करने का विचार मन में आएगा और यही बदलाव भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।
taurus daily horoscope
वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन थोड़ी चुनौतियों के साथ शुरू हो सकता है। काम में मन कम लगेगा और कुछ लोग आपको भटकाने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन समझदारी इसी में होगी कि आप अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरी एकाग्रता के साथ जुटना होगा, क्योंकि आने वाला समय मेहनत मांग रहा है। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। संतान के लिए कोई खास सरप्राइज प्लान करके आप उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
gemini daily horoscope
मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज आर्थिक मामलों में किस्मत आपका अच्छा साथ दे सकती है। रुका हुआ या डूबा पैसा वापस मिलने की संभावना है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा। बोलचाल में थोड़ा संयम रखना जरूरी होगा, क्योंकि आपकी कही गई बात किसी को चुभ सकती है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और भविष्य में यही रिश्ते आपके काम आ सकते हैं। आपके किसी फैसले से घर या करियर में खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकता है और आप भी कुछ नया शुरू करने की योजना बना सकते हैं।
cancer daily horoscope
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी दे सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। ऑफिस में बॉस आपको कोई ऐसा सुझाव दे सकते हैं, जो आपके काम को नई दिशा देगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
leo daily horoscope
सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सफलता और आत्मविश्वास लेकर आएगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने की पूरी संभावना है। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं, जैसे नए कोर्स में दाखिला दिलाना। परिवार में धन से जुड़ा रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी से किया गया वादा समय पर पूरा करने की कोशिश करें, इससे रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी से उधार लेने से बचें। शेयर मार्केट या निवेश से जुड़े मामलों में आपकी समझदारी आपको फायदा दिला सकती है।
virgo daily horoscope
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी मधुर वाणी से प्रभावित होंगे। बेवजह की चिंता आपके मन का संतुलन बिगाड़ सकती है, इसलिए छोटी बातों को दिल पर न लें। परिवार के बड़े सदस्यों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। नया वाहन खरीदने का विचार आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपके बहुत काम आएगी। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव और पढ़ाई से जुड़ी उलझनों से राहत मिलती दिखाई दे रही है।
libra daily horoscope
तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। कुछ नया करने की इच्छा मजबूत होगी और निवेश से जुड़े फैसलों में भी आप आगे बढ़ सकते हैं। संतान के करियर से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी निजी या जरूरी बातें किसी से साझा करने से बचें। कुछ खास लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
scorpio daily horoscope
वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन थोड़ा उलझनों और मेहनत से भरा रह सकता है। काम ज्यादा रहेगा, लेकिन उसके अनुसार परिणाम न मिलने से मन में बेचैनी हो सकती है। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना आपके लिए जरूरी होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और पिताजी की सलाह आपके काम में बहुत मददगार साबित हो सकती है।
sagittarius daily horoscope
धनु राशिः आज का राशिफल
आज हर काम सोच-समझकर करने की जरूरत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है और उसके लिए बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना होगा। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। घर के छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की जिद कर सकते हैं और आप उनकी खुशी के लिए वह मांग पूरी भी करेंगे।
capricorn daily horoscope
मकर राशिः आज का राशिफल
आज नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। परिवार के रिश्तों में मजबूती आएगी और विरोधी आपकी बढ़ती पहचान देखकर खुद ही दूरी बना सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा। किसी और का वाहन चलाने से बचें, क्योंकि छोटी-सी गलती कानूनी परेशानी खड़ी कर सकती है। नौकरी या करियर से जुड़ा कोई काम आपको यात्रा पर ले जा सकता है।
aquarius daily horoscope
कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज आपको अपनी कमाई और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत होगी। दिखावे में ज्यादा खर्च करना आगे परेशानी बढ़ा सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। परिवार में किसी सदस्य से वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें, ताकि बाद में परेशानी न हो।
pisces daily horoscope
मीन राशिः आज का राशिफल
आज सेहत को लेकर दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा और पुराने कर्ज को चुकाने का दबाव भी महसूस हो सकता है। घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू होने से माहौल खुशियों से भर जाएगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्तों में नयापन आएगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत और तेज करनी होगी, क्योंकि अच्छी खबर मिलने के संकेत बन रहे हैं।





