
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी संजय अरोड़ा को सदस्य नामित किए जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।
संजय अरोड़ा की नियुक्ति पर प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अनुभव, समर्पण और कार्यकुशलता का लाभ विभाग और प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर माननीय परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।शुभचिंतकों का कहना है कि संजय अरोड़ा अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनहित और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

समर्थ भारत न्यूज़ की ओर से संजय अरोड़ा जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं। 💐🙏





