Latest Update

रक्तदान करने से शरीर में बना रहता है आईरन का संतुलन  एनसीसी कैडेट्स ने किया गया रक्तदान

रुड़की। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वाधान में रामनगर, रुड़की में आज एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी कैडेट्स व रुड़की शहर के गणमान्य निवासियों द्वारा 88 यूनिट रक्तदान किया जा चुका था जो खबर लिखे जाने तक भी जरी था । आज रक्तदान शिविर में पधारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल जगदीश अलमिया, कमान अधिकारी, 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी द्वारा एनसीसी कैडेट्स को रक्तदान से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया जिसमें किसी व्यक्ति की जान बचाना, हृदय रोग का जोखिम कम करना, नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा देना और कैलोरी बर्न करना शामिल रही । उनके द्वारा बताया गया कि एक बोतल रक्तदान से तीन जाने बचाई जा सकती है और आगे आने वाले समय में डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों के फैलने पर जरूरतमंदों के लिए रक्त की आवश्यकता होगी । रक्तदान के अवसर पर होटल कैसल व्यू के डायरेक्टर प्रणय प्रताप सिंह द्वारा एनसीसी कैडेट्स व नगर से रक्तदान करने आये प्रबुद्धजनों को बताया गया की रक्तदान करने से शरीर में आईरन का संतुलन बना रहता है जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है एक बार रक्तदान करने से 650 कैलोरी तक बर्न हो सकती है क्योंकी शरीर नए रक्त कोशिकाओं की निर्माण के लिए ऊर्जा खर्च करता है व रक्त दान करने से हमें मुफ्त स्वास्थ्य जांच का लाभ भी मिलता है जिसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का पता चलता है और खतरा कम हो सकता है । रक्तदान शिविर में कैडेटस् का उत्साहवर्धन करने हेतु पधारे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल द्वारा कैडेटस् को हर तीन माह में रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया गया । आज शिविर में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी सीओ सिटी ओशिन जोशी द्वारा स्वयं रक्तदान कर कैडेट्स के मध्य रक्तदान के संदेश को प्रसारित किया गया । शिविर के आयोजन में रुड़की ब्लड सेंटर के संचालक अखिल सैनी व समस्त स्टाफ, समाज सेवी संस्था हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की पूरी टीम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम व वाहिनी के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर का विशेष योगदन रहा । इस अवसर पर रक्तदान शिविर के नोडल अधिकारी ले0 (डॉ) नवीन कुमार, सह नोडल अधिकारी ले0 (डॉ) अपर्णा शर्मा, कैप्टन सुशील कुमार आर्य, सेकंड ऑफिसर अनुज कुमार, सूबेदार मेजर अमर सिंह, एक्स बीएचएम सतेंद्र सिंह, नायक अभिषेक चौधरी, केयरटेकर वंदना चौहान, केयरटेकर प्रियंका प्रजापति, केयरटेकर अर्चना देवी त्यागी व रक्तदान करने वालो में मोहन शर्मा, एसयूओ रजत रावत, कशिश चौहान, ख्वाहिश सिंह आर्या, ऋचा तोमर, नवाजिश आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News