
रुड़की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग शिविर के अंतर्गत आज शहीद स्मारक स्थल पर योगाचार्य श्री राम कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। यह योग शिविर श्री योग शक्ति संस्था एवं अपडेट रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शोभाराम प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान आर्य हरपाल सिंह सैनी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने राज्यमंत्री श्री शोभाराम प्रजापति को ओ३म अंकित अंगवस्त्र एवं महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
योग शिविर में श्रीमती सोनिया, गुड़िया, प्रियंका, दक्षिणा, नीतू शर्मा (सलेमपुर), सविता, प्रमोद धीमान, संजय त्यागी, देवेश कुमार, मामचंद मैनवाल सहित अनेक योग साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजकों ने बताया कि योग शिविर का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। :::




