
*रुड़की।नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर क्षेत्रीय लोगों एवं पार्षदों के द्वारा इसका विरोध करने के साथ ही पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भी इसे जनता को परेशान करने वाला निर्णय बताया है।उन्होंने कहा कि जब नगरवासियों के घरों में लगे मीटर सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं,तो उनके बिजली के लगे मीटर को बदलना ठीक नहीं है।उन्होंने कहा कि अधिकारियों के इस कदम से प्रतीत होता है कि वे ठेकेदारों और कुछ कंपनियों से मिले हुए हैं।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्मार्ट मीटर के लगाए जाने को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है और यह केवल जनता को परेशान करने का नया तरीका है।उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना से उपभोक्ताओं में भ्रम तथा असंतोष की स्थिति बनी हुई है।स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि वे पार्टी से इतर जनता की समस्या के समाधान हेतु तथा स्मार्ट मीटर से जनता को निजात दिलाने के लिए नगर के सभी संगठनों व दलों के प्रतिनिधियों से बैठक करने की पहल करेंगे।*




