Latest Update

नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने स्वच्छता अभियान को और गति देने के लिए दो नए कूड़ा वाहन को दिखाई हरी झंडी

रोशनाबाद। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा नगर क्षेत्र में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर पालिका परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा दो नए कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह नया वाहन नगर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने, जनसेवा के कार्यों को गति देने तथा विभिन्न विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी व सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके शामिल होने से नगर की सफाई और विकास संबंधी गतिविधियों में और तेजी आएगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा है कि नगरवासियों को बेहतर, स्वच्छ और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

 इस नए वाहन के आने से धरातल पर काम की रफ्तार बढ़ेगी और जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान नगर के सम्मानित सभासदगण, नगर पालिका के प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक सहित पालिका के तमाम कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News