साद फारूकी के देहरादून मंडल उपाध्यक्ष चुने जाने पर नेताओं ने दी बधाई,चार हजार कर्मचारियों में चुना जाना गर्व की बात

रुड़की।उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन,देहरादून मंडल के हुए चुनाव में रुड़की डिपो में कार्यरत साद फारूकी को देहरादून मंडल का उपाध्यक्ष चुने जाने पर अनेक नेताओं व संस्थाओं के सदस्यों ने बधाई दी है।देहरादून मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह व मंडल मंत्री परमजीत सिंह ने कहा कि साद फारूकी कुशल व्यवहार,लग्नशील,परिश्रमी होने के साथ-साथ अपने कार्य के प्रति सजग और जिम्मेदार कर्मचारी के रूप में गत कई वर्षों से सेवारत हैं।संयुक्त मंत्री मदनपाल वर्मा,प्रदीप त्यागी, विजय कुमार,उपाध्यक्ष नीरज चौधरी,कोषाध्ययक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि साद फारूकी के पिता स्वर्गीय अरशद फारूकी की यूनियन के प्रति सेवाओं व उनके कुशल नेतृत्व को आज भी कर्मचारी याद करते हैं।उन्होंने कहा कि उनके चुनाव से यूनियन की एकता और भाईचारे को भी बल मिलेगा।माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ०अनिल शर्मा सरल ने कहा कि कोटद्वार डिपो,हरिद्वार डिपो,ऋषिकेश डिपो,रुड़की डिपो और देहरादून डिपो के लगभग चार हजिर कर्मचारियों की यूनियन में साद फारूकी का मंडल उपाध्यक्ष चुना जाना रुड़की के लिए भी गर्व की बात है।साद फारूकी को बधाई देने वालों में भाजपा युवा नेता धुव्र गुप्ता,कांग्रेस महानगर जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेन्द्र चौधरी,बसपा नेता सत्तार अजीम,आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ०नैय्यर काजमी,पूर्व मेयर गौरव गोयल,कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता,शायर अफजल मंगलौरी,भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी,धीरज पांडे,संदीप राणा,संजीव चौधरी, रंजीत सिंह,योगेश कुमार,राजकुमार छोकर,संचित चौधरी,कुलदीप कुमार आदि प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *