Latest Update

विदाई समारोह…..

रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में आज स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कला स्नातक (BA), वाणिज्य स्नातक (B.Com), विज्ञान स्नातक (B.Sc), व्यवसायिक प्रशासन स्नातक (BBA), कंप्यूटर एप्लीकेशन स्नातक (BCA) और वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com) व कला स्नातकोत्तर (MA) पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव श्री चंद्र भूषण शर्मा जी और विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ भूषण शर्मा (प्रदेश संयोजक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ एवं प्रदेश अध्यक्ष, विश्व हिंदू महासभा) द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बीए पाठ्यक्रम की कुंवारी लकीया मिस फेयरवेल एवं तस्लीम मिस्टर फेयरवेल चुने गए।
स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर बैकुंठ बीकॉम 1ST ईयर एवं नंदिनी b.Com 1ST ईयर में खिताब जीता।
हेड बॉय के रूप में सोहेल बीकॉम फर्स्ट ईयर और हेड गर्ल के लिए कुमारी प्रतिभा MA फाइनल ईयर को चुना गया।
​प्रमुख वक्तव्य:
​श्री चंद्र भूषण शर्मा (सचिव): “शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण है। यहाँ से विदा हो रहे विद्यार्थी समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
​श्री सौरभ भूषण शर्मा (विशिष्ट अतिथि): “आज का युवा तकनीक और ज्ञान के साथ वैश्विक पटल पर भारत का नाम ऊँचा कर रहा है। कठिन परिश्रम और अटूट संकल्प ही सफलता का एकमात्र मार्ग है।”
​श्री गौरव भूषण शर्मा (मैनेजिंग डायरेक्टर): “आप सभी हमारे संस्थान की पहचान हैं। हमें गर्व है कि हमने आपको एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार किया है। स्मृति चिन्ह के रूप में दी गई यह भेंट आपके और संस्थान के अटूट संबंध का प्रतीक है।”
​डॉ. शाहजेब आलम (प्रधानाचार्य): “विदाई का यह पल भावुक जरूर है, लेकिन यह आपके नए जीवन की शुरुआत है। अनुशासन को अपना मूल मंत्र बनाए रखें।”
​सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां:
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।
​इस अवसर पर डीन ऑफ एकेडमिक दिवाकर जैन, श्रीमती मिलन शर्मा, परीक्षा नियंत्रक कुमारी शाहीन, एमडी जागीर, रविंद्र कुमार, विशाल सैनी, जितेंद्र रावत, सुधीर सैनी, मोहम्मद आबाद, कुमारी शबनम, कुमारी सोनी, आयुषी शर्मा, शिवप्रताप सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News