हरिद्वार में डेंगू रोकथाम को लेकर अलर्ट स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की व्यापक तैयारी

हरिद्वार। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर के सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में डेंगू के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। डेंगू/चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अन्तर्विभागीय सामन्वयिक कार्यवाहियों के अंतर्गत डेंगू से बचाव के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों का पनपना रोका जा सके। इसके साथ ही नगर निकायों और अन्य विभागों को नियमित साफ-सफाई एवं फॉगिंग अभियान चलाने एवं जन- जागरूकता अभियान पर जोर देते हुए समाचार पत्रों, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लगातार जागरूकता अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि समय रहते बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।

 मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और मीडिया की संयुक्त पहल से डेंगू नियंत्रण में मीडिया की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसलिए जनजागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित संदेश प्रसारित किए जाएगा । साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं जलभराव या मच्छरों की समस्या दिखाई दे तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें। सोशल मीडिया के जरिए भी प्रचार डेंगू रोकथाम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी प्रभावी उपयोग किया जाए , जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंच सके।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News