
मां शाकुंभरी देवी सेवा परिवार के प्रदेश सदस्यों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा जी के विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर गंगा आरती कर दुग्ध अभिषेक किया गया
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री विभोर अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण जी का स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारा मां शाकुंभरी देवी सेवा परिवार हिंदू धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है इस प्रकार सौरभ भूषण शर्मा जी के विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से इस संगठन को भी बल मिलेगा और सनातन धर्म का प्रचार एवं प्रसार पुरजोर होगा


प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि सबसे पहले तो मैं राष्ट्रीय नेतृत्व विश्व हिंदू महासंघ का हार्दिक धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे संगठन से जोड़कर सनातन धर्म की सेवा करने का मौका दिया जल्दी ही हम पूरे उत्तराखंड प्रदेश में सभी इकाइयों का गठन कर संगठन को ताकतवर बनाएंगे और साथ ही हिंदुओं को एकत्रित कर समाज में उनके हितों की रक्षा किस प्रकार हो इसका ध्यान किया जाएगा
इस अवसर पर अनमोल अग्रवाल महामंत्री आचार्य सचिन शर्मा ,आचार्य रोहित शर्मा,आचार्य ध्रुव, आचार्य लव कुश,अनूप बंसल ,प्रमोद रस्तोगी, अनु शर्मा , पंडित चंद्र मोहन, श्रीमती रीना श्रीमती शालू,श्रीमती मीनू शर्मा, सुनील शर्मा,संजय मित्तल,नितिन शर्मा , अर्पित वंश ठाकुर आदि उपस्थित रहे





