देहरादून से बड़ी खबर: आज हो सकता है धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार

समर्थ भारत न्यूज़:

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा दिन हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह करीब 10 बजे राजभवन पहुंच सकते हैं, जहां कैबिनेट विस्तार को लेकर अहम हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, धामी सरकार के मंत्रिमंडल में आज विस्तार की पूरी संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश में फिलहाल पांच मंत्री पद खाली हैं, जिन्हें भरने को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। अब संकेत मिल रहे हैं कि इन रिक्त पदों पर आज पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि अंतिम फैसला और नामों की पुष्टि कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि इस बार कैबिनेट विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को खास महत्व दिया जाएगा, ताकि सरकार का राजनीतिक समीकरण मजबूत किया जा सके। सूत्रों की मानें तो संभावित नामों की सूची में करीब 8-9 चेहरे चर्चा में हैं, जिनमें से कुछ को मौका मिल सकता है।

भाजपा की कार्यशैली को देखते हुए अंतिम समय में सरप्राइज की भी पूरी संभावना बनी हुई है। ऐसे में किन-किन विधायकों की किस्मत खुलेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

अब बस कुछ ही घंटों का इंतजार है, जिसके बाद उत्तराखंड की राजनीति की नई तस्वीर साफ हो जाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News