Latest Update

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल को मिली इंटरमीडिएट की मान्यता   शिवपुरम पनियाला रोड स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल को आधिकारिक तौर पर इंटरमीडिएट स्तर की मान्यता प्राप्त हो गई है।

इस अवसर पर डॉ. बी.सी. चौबे (सहायक निदेशक – विधि, उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड सरकार), प्रो. गोविंद पाठक (सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा निदेशालय, हल्द्वानी, उत्तराखंड) और प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार डोबरियाल (सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा, उत्तराखंड) ने विद्यालय में आकर विद्यालय प्रबंधक श्री वासुदेव पंत एवं प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा पंत से भेंट की तथा उन्हें स्वयं विद्यालय इंटरमीडिएट मान्यता पत्र सौंपा और इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री वासुदेव पंत ने कहा कि विद्यालय निरंतर छात्रों को उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने की ओर अग्रसर है तथा भविष्य में छात्रों को नये अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर डॉक्टर प्रमोद डोबरियाल ने कहा कि विद्यालय में छात्रों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं तथा उन्होंने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का मार्गदर्शन किया ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News