
हरिद्वार जनपद के भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। थाना भगवानपुर पुलिस टीम ने म्हाडी चौक से कुछ आगे भगवानपुर की ओर चेकिंग के दौरान ग्राम सिसौना निवासी एक महिला आरोपित को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, महिला के कब्जे से 48 पव्वे देशी शराब बरामद किए गए। यह कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।






