Latest Update

गैस की बढ़ती कीमतों तथा गैस किल्लत को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने नारेबाजी कर फूंका भाजपा सरकार का पुतला

रुड़की।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती गैस की कीमतों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।महंगाई के इस दौर में रसोई गैस महंगी होने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट पूरी तरह से बिगड़ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है,तब से देश का विकास हुआ ना राज्य का विकास हुआ।सरकार को चाहिए कि वह गैस की बढ़ती कीमतों पर तुरंत नियंत्रण करे,ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण जनता पहले ही परेशान है और गैस के दाम बढ़ने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।वरिष्ठ समाजसेविका व कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर चिंता जताई।उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पूजा गुप्ता ने कहा कि कई स्थानों पर लोगों को बुकिंग कराने के बाद भी समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है,जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की कि गैस की आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सुधारा जाए,ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुड़की में सरकार का पुतला फूंका।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता की समस्याओं को लेकर रोष जताया।कांग्रेस नेताओं का कहना था कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और समय पर आपूर्ति न होने से आम जनता परेशान है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर भाजपा सरकार को विफल बताया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News