
रुड़की। भारतीय सेना की शान व तकनीकी कौशल से सुसज्जित बंगाल इंजीनियर एवं केंद्र रुड़की द्वारा आयोजित पुष्पावली 2026 पुष्प मेले में ब्रह्माकुमारीज की चित्र व पुस्तक प्रदर्शनी स्टॉल का उदघाटन बीईजी के कमांडेंट ब्रिगेडियर केपी सिंह व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती निधि सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।राजयोगिनी बीके गीता दीदी,बीके दीपिका, बीके सपना,बीके पारुल,यशपाल सिंह ,शिवकुमार, अंकित राठौड़, हरिकिशन व श्रीगोपाल नारसन ने ब्रिगेडियर केपी सिंह व उनकी धर्मपत्नी तथा अन्य सैन्य अधिकारियों को ब्रह्माकुमारीज संस्था व उनके द्वारा की जा रही ईश्वरीय सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी,साथ ही उन्हें राजयोग अभ्यास के लिए प्रेरित किया।बीईजी कमांडेंट ब्रिगेडियर केपीसिंह ने कहा कि वे अपने सैनिकों के लिए ब्रह्माकुमारीज का एक ध्यान योग शिविर लगवाएंगे, जिसके लिए उन्होंने ब्रह्माकुमारीज शिक्षिका बीके गीता दीदी को आमंत्रित भी किया।उन्होंने माना कि राजयोग के नियमित अभ्यास से न सिर्फ तनाव से मुक्ति मिलती है ,बल्कि मन भी शांत रहता है।उन्हें ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू जाने का आमंत्रण भी दिया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से कर्नल स्निग्धता शर्मा मौजूद रही।





