Latest Update

रुड़की में सीवर अवैध कनेक्शन पर जल संस्थान गंगा के राजस्व अभियंता का छापा  अवैध सीवर कनेक्शन की जांच के लिए देहरादून से विजिलेंस कारवाई करेगी

रुड़की। जल संस्थान में शासन द्वारा विजिलेंस गठित कर दी गई है रुड़की शहर में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स प्रतिष्ठानों का निमार्ण युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिनके सीवर कनेक्शन भी किए जाने मैंडेटरी है। बड़े प्रतिष्ठानों को नियमानुसार एटीपी एसटीपी पीसीबी के पैरामीटर अनुसार जरूरी है। परंतु कुछ प्रतिष्ठान नियमों का पालन न करने की सूचना पर अवैध सीवर टीम का गठन कर लिया गया है। जो अवैध कनेक्शंस की जांच कर नोटिस ओर जुर्माने की कारवाई करेगी। आज टीम ने सिविल लाइंस और हरिद्वार रोड़ पर दो बड़े कॉम्प्लेक्स की माप की है और नॉटिस की तैयारी की जा रही है । मलकपुर चुंगी पर एक कॉम्प्लेक्स की रिपोर्ट तयार कर एचआरडीए को भी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी उक्त कॉम्प्लेक्स द्वारा खुले। आम रोड़ पर गंदा पानी बहाया जा रहा है। जिसकी शिकायत लोगों द्वारा उपखंड अधिकारी जुनैद गौड से की गई थी।रुड़की नगर अनेक सरकारी गैर सरकारी बड़े कार्यालय है,जिनमें सीवर संचालन अनुरक्षण शाखा गंगा विभाग द्वारा किया जाता है रुड़की नगर में घेरलू अघेरलु कनेक्शन की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम मोहल्लावार जांच करेगी और अवैध कनेक्शन पाए जाने पर नोटिस और जुर्माने की कारवाई की जाएगी। आज सिविल लाइंस मार्केट में राजस्व अभियंता मोहित राणा ने छापा मारा और अनेक प्रतिष्ठानों और मिठाई की दुकानों पर अवैध कनेक्शन के नोटिस चस्पा किए। इसके अतिरिक्त हरिद्वार रोड पर बार पर भी अवैध कनेक्शन पर नोटिस चस्पा कर दिए गए है राजस्व अभियंता मोहित राणा ने कहा कार्यवाही अनवरत चलती रहेगी । अवैध कनेक्शन धारको पर एफ आई आर की कार्यवाही की जा रही है अगले सप्ताह विजिलेंस भी रुड़की नगर में जांच करेगी। अवैध कनेक्शन पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News