Latest Update

मंगलौर विधायक के सुपुत्र की न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री से भेंट,शुभचिंतकों ने दी बधाई

रुड़की।न्यूजीलैंड की आर्थिक राजधानी कहे जाने ऑकलैंड शहर में विश्व की वर्तमान आर्थिक स्थिति और वित्तीय नीति पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान शाला का आयोजन किया गया,जिसमें विश्व के अनेक विश्वविद्यालयों के छात्रों व अर्थशास्त्रियों ने भाग लिया।ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हरियाणा के छात्र व मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के सुपुत्र काजी सैयद सिराजुद्दीन ने छात्र दल की ओर से भारत के आर्थिक सुधारों व निरन्तर विकास प्रक्रिया पर विचार प्रस्तुत किये। “आउटलुक-2026 ग्लोबल करंटस टू लोकल इम्पेक्ट” विषय पर हुई आर्थिक कार्यशाला में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया तथा न्यूजीलैंड और भारत की विकासशील अर्थव्यवस्था की विश्व बाजार में उपयोगिता,समन्वय व सतत् विकास पर बल दिया।काजी सिराजुद्दीन ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से विशेष भेंट की।प्रधानमंत्री लक्सन ने काजी के साथ सेल्फी भी ली।यूनिवर्सिटी के प्रोक्टर प्रोफेसर ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से काजी सिराजुद्दीन का परिचय कराते हुए बताया कि काजी का परिवार लगभग सौ वर्षों से भारत की राजनीति में भागीदारी निभाता चला आ रहा है,जिनमें इनके परदादा काजी अब्दुल वली अंग्रेजी शासन में एमएलसी,दादा काजी मोहिउद्दीन उत्तर प्रदेश में तीन बार मंत्री व पिता काजी निजामुद्दीन चार बार विधायक रहे और वर्तमान में भी उत्तराखंड विधानसभा में सदस्य हैं,यही नहीं इनके परनाना सैयद सईदुल हसन उत्तर प्रदेश में चार बार केबिनेट मंत्री और दादा के परिवार से ही सैयद सईद मुर्तजा मंत्री व सांसद तथा दादा के भाई सईदुजमा उत्तर प्रदेश के गृहराज्य मंत्री रहे।न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने होनहार काजी सिराजुद्दीन के प्रस्तुतिकरण की तारीफ की तथा अपने साथ भोजन पर सभी छात्रों सहित आमंत्रित किया।उत्तराखंड और हरिद्वार का मान बढ़ाने पर सभी वर्गों,सभी दलों व संस्थाओं के सदस्यों ने अपनी बधाई दी है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news