Latest Update

नॉर्थ ज़ोन अस्मिता रग्बी लीग का आयोजन उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन द्वारा रोशनाबाद स्टेडियम, उत्तराखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में आठ राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में परिणाम इस प्रकार रहे —

🏉 अंडर-15 (U-15)

• 🥇 प्रथम स्थान – चंडीगढ़ 92000 रुपये 

• 🥈 द्वितीय स्थान – हरियाणा 72000 रुपये  

• 🥉 तृतीय स्थान (संयुक्त) – जम्मू एवं कश्मीर 48000 रुपये

• 🥉 तृतीय स्थान (संयुक्त) – उत्तराखंड 48000 रुपये 

🏉 अंडर-18 (U-18)

• 🥇 प्रथम स्थान – दिल्ली 92000 रुपये 

• 🥈 द्वितीय स्थान – हरियाणा 72000 रुपये 

• 🥉 तृतीय स्थान (संयुक्त) – उत्तराखंड 48000 रुपये

• 🥉 तृतीय स्थान (संयुक्त) – पंजाब 48000 रुपये

🏉 सीनियर वर्ग

• 🥇 प्रथम स्थान – दिल्ली 92000 रुपये 

• 🥈 द्वितीय स्थान – उत्तराखंड 72000 रुपये 

• 🥉 तृतीय स्थान (संयुक्त) – चंडीगढ़ 48000 रुपये 

• 🥉 तृतीय स्थान (संयुक्त) – पंजाब 48000 रुपये 

ओपनिंग सेरेमनी का शुभारंभ गुब्बारे उड़ाकर उत्तराखंड के विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा जी एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूंग जी ने किया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी जी, राज्य मंत्री जयपाल सिंह चौहान जी, रुड़की जिला अध्यक्ष मधु जी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड महंत शुभम गिरी जी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कोशिश जी, स्वामी विवेकानंद मेडिकल के डायरेक्टर डॉ. संजय साहा जी, डॉ. ऋषिपाल सैनी जी, पूर्व मेयर गौरव गोयल जी, वर्ल्ड कप सिल्वर मेडल विजेता शूटर चैंपियन सूरज रोड़ जी, विनय यादव जी, अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी जी तथा फिटनेस कोच आकाश सिंह ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना की सभी अतिथियों ने सराहना की।

उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं कोच आयुष सैनी तथा सचिव यशवंत सिंह ने बताया कि यह आयोजन महिला रग्बी को बढ़ावा देने और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। 🏉✨

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news