
रुड़की स्थित वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दिनांक 19 फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय संस्कार परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष आचार्य रमेश सेमवाल जी,कार्यक्रम अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान यूनियन श्री विकास शर्मा जी, एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार विभाग के सह विभाग कार्यवाह श्री मनोज कुमार सैनी जी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे सभागार में देशभक्ति और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त हो गया।हिंदू विराट सम्मेलन में मुख्य रूप से रुड़की जिले के माननीय जिला संघचालक श्रीमान प्रवीण गर्ग जी, उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष श्रीमान राकेश गिरी जी, रोमा सैनी जी, अनुज सैनी जी, निर्देश सैनी जी, देशबंधु जी, अरविंद जी, श्याम सिंह जी, विशाल जी, अभिषेक जी, शिवाजी जी, राजेश चौहान जी, राजीव जी, कमल किशोर जी, मुकेश यादव जी, अक्षत जी एवं सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे। अतिथियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।

सम्मेलन के अंतर्गत सांस्कृतिक जागरूकता, राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक एकता पर वक्ताओं ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और आस्था तथा देशप्रेम का सशक्त संदेश दिया।

इस अवसर पर जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षाओं में उत्कृष्ट एवं उच्च अंक प्राप्त किए, उनकी माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने मातृशक्ति के त्याग, परिश्रम और संस्कारों को नमन करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे माता की प्रेरणा और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सम्मान स्वरूप माताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किए गए, जिससे पूरा सभागार भावुक और गौरवान्वित वातावरण से भर उठा।
अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष श्री विकास शर्मा जी ने उपस्थित सभी बन्धुओं/ भगिनियों प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।





























