Latest Update

रुड़की/मुम्बई।उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष,फिल्म राइटर्स एसोसिएशन,एमपीआरएस मुंबई,बज्मे नौशाद मुंबई,हमसुखन मुम्बई के लाइफ मेम्बर,कौमी गुलदस्ता व कलम साधना के

रुड़की/मुम्बई।उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष,फिल्म राइटर्स एसोसिएशन,एमपीआरएस मुंबई,बज्मे नौशाद मुंबई,हमसुखन मुम्बई के लाइफ मेम्बर,कौमी गुलदस्ता व कलम साधना के सम्पादक,शोभित यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के एसोसिएट प्रोफेसर,राजहंस कला मन्दिर रूडकी,रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ इंडिया के आजीवन सदस्य व अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी को मुंबई में गत सप्ताह कई साहित्यिक,सामाजिक व आध्यत्मिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया ।मुम्बई में एकता फोरम के आलमी मुशायरे में मरीन ड्राइव स्थित इस्लाम जीमखाना में एकता फोरम के सचिव निजामुद्दीन राइन द्वारा सम्मानित किया गया,इसके अलावा मुंबई की संस्थाओं,लंतरानी मीडिया की चैयरपर्सन मुनव्वर सुल्ताना राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पंवार)अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन,सूफी लियाकत मियां मेमोरियल सोसाइटी के सरंक्षक और दरगाह भेसोड़ी शरीफ के सज्जादा नशीन ख्वाजा सूफी शाह जावेद मियां जहांगीरी,इस्लाम जीमखाना के चेयरमैन व पूर्व विधायक यूसुफ इब्राहनी,हमसुखन के अध्यक्ष प्रोफेसर जमील कामिल व एडवोकेट अब्दुल कय्यूम,एजाज सेम,शारजाह मुशायरा कमेटी के संस्थापक दानिश जिया व मैकश आजमी,आल इंडिया मेमन जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल मेमन ऑफिसर वाला,बोरा जमात के एसके शब्बीर भोपालवाला,विधायक जेबा मलिक,आईपीएस खालिद केसर आदि संस्थाओं की ओर से अफजल मंगलौरी का अलग-अलग दिन और अलग-अलग स्थानों पर स्वागत व सम्मान किया गया।इस अवसर पर अफजल मंगलौरी ने फिलबदी शायरी पेश करके सभी का आभार व्यक्त किया।गत पन्द्रह फरवरी को दिल्ली में बेकल उत्साही फाउंडेशन की ओर से भी अफजल मंगलौरी का सम्मान किया गया।मुंबई से वापसी पर रूडकी महानगर प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में अफजल मंगलौरी को जॉइंट मजिस्ट्रेट रामचन्द्र दीपक शेट्ट (आईएएस),नगर आयुक्त राकेश चन्द्र तिवारी (पीसीएस),मेयर अनिता ललित अग्रवाल,उत्तराखंड शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह गांधी और प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा,सुभाष नम्बरदार ने स्मृति चिन्ह,बुके और माला पहनाकर अभिनन्दन किया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news