Skip to content
Home » कोतवाली मंगलौर पुलिस की गिरफ्त में गौकशी करने के दो आरोपी आरोपियों के कब्जे से गौमांस, तथा गौकशी करने वाले उपकरण बरामद

कोतवाली मंगलौर पुलिस की गिरफ्त में गौकशी करने के दो आरोपी आरोपियों के कब्जे से गौमांस, तथा गौकशी करने वाले उपकरण बरामद

मंगलौर। जनपद हरिद्वार में गौकशी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु एस0एस0पी0हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया गया है, उक्त क्रम मे

बीती रात्रि मे कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई की पीरपुरा गांव के जंगलो के आसपास गोकशी हो रही है, इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा टीमो का गठन कर सर्चिंग अभियान में लगाया गया गठित टीम द्वारा रात्रि के समय संघन सर्चिगं अभियान चलाते हुए निम्नलिखित दो आरोपियों को पकडा गया। 

जिनके कब्जे से गौमांस बरामद हुआ अन्य आरोपी रात्रि का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड का गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

आरोपी कुर्बान पुत्र हनीफ निवासी मुकर्बपुर थाना कलियर व आशु पुत्र हामिद निवासी मुकर्बपुर का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *