Skip to content
Home » विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर रुड़की में जनसंपर्क तेज, नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बाजार में बांटे आमंत्रण

विशाल हिन्दू सम्मेलन को लेकर रुड़की में जनसंपर्क तेज, नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बाजार में बांटे आमंत्रण

रुड़की। आगामी 18 फरवरी को सिविल लाइंस स्थित मिनरल गार्डन (नीलम टॉकीज) में आयोजित होने वाले ‘विशाल हिन्दू सम्मेलन’ को लेकर शहर में जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में रुड़की नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइंस व रामनगर बाजार क्षेत्र में पहुंचकर दुकानदारों को सम्मेलन का आमंत्रण पत्र वितरित किया।विधायक प्रदीप बत्रा ने बाजार में प्रत्येक दुकान पर जाकर व्यापारियों से संवाद किया और उन्हें सपरिवार सम्मेलन में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज को एकजुट करने, सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने और आपसी समरसता को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाएं।विधायक ने कहा, “रुड़की में मिनरल गार्डन, नीलम टॉकीज सिविल लाइंस में होने जा रहे इस हिन्दू सम्मेलन में हम सभी को अपने समाज को एकजुट करते हुए बढ़-चढ़कर भाग लेना है।” उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वयं भी उपस्थित रहें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। बाजार क्षेत्र में सम्मेलन को लेकर चर्चा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम 18 फरवरी 2026, बुधवार को सायं 4:30 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित होगा तथा कार्यक्रम के उपरांत भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *