रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को राजकली धर्मशाला में एक भव्य ‘व्यापारी संवाद सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए ‘बजट 2026’ की बारीकियों से व्यापारियों को अवगत कराना और उनकी शंकाओं का समाधान करना था। https://samarthbharatnews.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260210-WA0036.mp4 सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक (व्यवसायिक प्रकोष्ठ) सौरभ भूषण शर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा, “बजट 2026 विकसित भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सरकार ने इस बजट में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (व्यापार करने में सुगमता) पर विशेष ध्यान दिया है। कर प्रक्रियाओं के सरलीकरण और एमएसएमई (MSME) क्षेत्र के लिए दी गई राहत से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को नई ऊर्जा मिलेगी। यह बजट व्यापारियों के मान-सम्मान और समृद्धि को सुनिश्चित करने वाला है।” https://samarthbharatnews.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260210-WA0035.mp4 इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा की रक्षा बजट में वृद्धि करना आज प्रत्येक देश की जरूर बन गई है क्योंकि वैश्विक स्तर पर आज चारों तरफ माहौल युद्ध का बना हुआ है अतः प्रत्येक देश को अपनी तैयारी पूरी करनी होगी साथ ही उन्होंने कहा की हमारी सरकार को इस देश में इनकम टैक्स पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए क्योंकि जीएसटी आने से पहले सरकार ने वादा किया था कि पूरे देश में एक ही टैक्स रहेगा सभी टैक्सों को मिलाकर एक टेक्स कर दिया जाएगा और वैसे भी आज देश की समस्या काला धन है और अगर हम इनकम टैक्स को खत्म कर देते हैं तो वह काला धन बाहर निकाल कर बाजार में आएगा जिससे बाजार में बढ़ोतरी होगी और व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा साथ ही जो सरकार फ्री में लोगों को पैसा अनाज आदि बात कर व्यापारियों के टैक्स का दुरुपयोग कर रही है उसको खत्म करके व्यापार एवं नौकरियों पर ध्यान देना चाहिए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जोहर एवं प्रदेश संगठन मंत्री विश्वतोष सिंह ने कहा कि बजट पूरे देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है इससे निःसंदेह देश की सुरक्षा बढ़ेगी एवं बाजार में व्यापार भी बढ़ेगा इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रमोद रस्तोगी ने कहा की आज समाज की जरूरत एक देश एक टेक्स है व्यापारियों पर विभिन्न प्रकार के टैक्स लाद दिए गए हैं इनको खत्म करके इनका सरलीकरण किया जाना चाहिए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल ने बजट के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बजट 2026 में डिजिटल ट्रेड फैसिलिटेशन और कर निश्चितता (Tax Certainty) के माध्यम से मुकदमों में कमी लाने का प्रयास किया गया है। व्यापारियों को जीएसटी और आयकर में मिलने वाली नई छूटों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संवाद सम्मेलन के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने बजट से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री रजनीश गुप्ता, जिला मंत्री अनूप राणा, रमन वर्मा, देवेंद्र वर्मा नारसन, आदित्य शर्मा, सचिन सिंघल मंगलौर, अनूप बंसल, राकेश रोडिया जिला उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, जिला महामंत्री महिला विंग रश्मि चौधरी, मीनू श्री, नगर अध्यक्ष भगवानपुर भूपेंद्र सिंघल, नगर महामंत्री भगवानपुर सुमित शर्मा, नगर महामंत्री मंगलौर आकाशदीप गौतम और भारी संख्या में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Share on Threads (Opens in new window) Threads Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on X (Opens in new window) X Related Post navigation रुड़की का गौरव: अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमके हमारे सितारे! रुड़की।आज सब्जी मंडी में चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।