Latest Update

त्यागी समाज के भवन निर्माण से समाज को मिलेगी नई पहचान : सुरेश त्यागी

रुड़की। त्यागी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आसफनगर में नहर किनारे त्यागी समाज के भवन के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोल्ड प्लस ग्लास कंपनी के संचालक एवं वाइस चेयरमैन गोल्ड प्लस इंडस्ट्रीज सुरेश त्यागी तथा विशिष्ट अतिथि सतीश त्यागी, वशिष्ठ अतिथि सत्येंद्र त्यागी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आसपास के जिलों के विभिन्न शहरों एवं गांवों से बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोग शामिल हुए।मुख्य अतिथि सुरेश त्यागी ने कहा कि समाज के काम आना ही सबसे बड़ी इंसानियत है। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज का यह भवन समाज को एक नई दिशा देने के साथ-साथ आपसी एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने ट्रस्ट पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि समाजहित के हर कार्य में वे हमेशा साथ खड़े रहेंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने त्यागी समाज के भवन निर्माण में अपनी ओर से पूर्ण सहयोग की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए इस प्रकार के स्थायी भवन अत्यंत आवश्यक हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को भी जोड़ने का काम करेंगे। विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र त्यागी और सतीश त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। समाज के लिए भवन निर्माण न केवल सामाजिक गतिविधियों को मजबूती देगा, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा। ट्रस्ट के संरक्षक डॉक्टर राकेश त्यागी ने कहा शहर में त्यागी भवन अपने आप में एक ऐतिहासिक कार्य होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता त्यागी समाज चेरिटेबल ट्रस्ट रुड़की के अध्यक्ष नवीन त्यागी ने की। उन्होंने सभी अतिथियों, समाजजनों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भवन त्यागी समाज की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब साकार रूप ले रही है।इस अवसर पर भवन निर्माण में सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से एडवोकेट बृजेश त्यागी एवं महामंत्री विकास त्यागी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेयर अनीता अग्रवाल, सत्येंद्र त्यागी, सतीश त्यागी (हरिद्वार), डॉ. राकेश त्यागी (संरक्षक), अनिरुद्ध त्यागी, राजवीर त्यागी एडवोकेट, अरुण त्यागी जिला पंचायत सदस्य, अनिल त्यागी अध्यक्ष गाना परिषद, विनोद त्यागी, अविनाश त्यागी, श्याम त्यागी, अनुराग त्यागी, आदेश त्यागी, सचिन त्यागी उर्फ मोनू त्यागी, बृजेश फौजी, पवन त्यागी प्रधान, नरेश त्यागी अध्यक्ष उत्तराखंड त्यागी समाज, प्रदोष त्यागी महामंत्री उत्तराखंड त्यागी समाज, मोहित त्यागी अध्यक्ष राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज, डॉ. प्रदीप त्यागी एडवोकेट, नरोत्तम त्यागी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS