Latest Update

बीटी गंज में युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता ने लगाया आठवां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 2000 से अधिक मरीजों ने उठाया लाभ… सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : भगत सिंह कोश्यारी

रुड़की। युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता की ओर से जैन धर्मशाला, बीटी गंज में आठवां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 2000 से अधिक मरीजों ने विभिन्न रोगों की जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में नेत्र रोग, दंत रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, हृदय रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ फिजिशियनों की टीम ने मरीजों की जांच की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी रहे। उन्होंने कहा कि सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त और सार्थक माध्यम है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का काम करते हैं। उन्होंने युवा भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर आठ बार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना समाज के प्रति समर्पण को दर्शाता है।मेयर अनीता अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर आम नागरिकों के लिए वरदान हैं। ऐसे आयोजनों से जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज और सही परामर्श मिल पाता है। नगर निगम की ओर से इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि ध्रुव गुप्ता जैसे युवा समाजसेवक राजनीति में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास प्रशंसनीय है और आने वाले समय में ऐसे शिविरों की संख्या और बढ़नी चाहिए।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्य करती है। इस स्वास्थ्य शिविर ने यह सिद्ध कर दिया कि पार्टी के युवा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग के लिए चिंतित हैं।कार्यक्रम के आयोजक ध्रुव गुप्ता ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे शिविर लगातार लगाए जाएंगे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद विवेक चौधरी ने किया। इस अवसर पर पार्षद अनुराग त्यागी, डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. अर्पित सैनी, दिनेश कौशिक, सौरभ भूषण शर्मा, विभोर अग्रवाल, राम गोपाल कंसल, अमित अग्रवाल, महेश पाल, नवनीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS