Latest Update

क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी

हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने आज नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए नवोदय नगर, वार्ड संख्या–13 स्थित शिवालिक गंगा विहार में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ (उद्घाटन) किया तथा नागेश्वर धाम क्षेत्र में आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जिसे नगर पालिका परिषद द्वारा प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराया गया। इन सड़कों के बनने से न केवल स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवागमन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा नगर पालिका शिवालिक नगर की सर्वोच्च प्राथमिकता जनहित और जनसुविधा है। प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना हमारा संकल्प है। नवोदय नगर में सड़कों का शुभारंभ एवं लोकार्पण इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं और इनके निर्माण से नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आता है। आने वाले समय में नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि नगर पालिका परिषद केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ निरंतर आगे बढ़ा रही है।

कार्यक्रम के दौरान सभासद दीपक नौटियाल,देवेंद्र शर्मा ,पंकज चौहान ,अंशुल शर्मा ,रविंद्र उनियाल, वतन वर्मा ,भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल ,अवधेश राय ,देव विख्यात भाटी,नीरज प्रेमी, संचित डगर, शैलेश रामनिवास गुर्जर ,जयदेव खत्री, उपेंद्र श्रीवास्तव गौरव गुर्जर रवि वर्मा आदित्य मलिक वेदांत चौहान सुधांशु राय, प्रदीप व्यास, कैलाश बुटोला, गुलाब डोगरा, द्वारका प्रसाद, रामपाल, संतोष, आर्यन मिश्रा, नवल पाठक, हेमचंद मलकानी ,सुनील कौशिक, यशपाल पटवाल, कुंदन बिस्ट, रणवीर सिंह, शुभम सैनी ,रितु ठाकुर, श्वेता सिंह, बिना कोटनाला ,दीप सिंह ,रीना नेगी ,नीतू चौधरी ,सरिता राय, नीरू व्यास, सीमा ,किरण सिंह, सपना पंडित, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS