Latest Update

1 जून 2022 को आजादी गौरव यात्रा का हुआ समापन

आज दिनांक 1 जून 2022 को आजादी गौरव यात्रा का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के समाधि स्थल पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी की गरिमा में उपस्थिति में हुआ , इस अवसर पर देशभर के सभी प्रांतों से हजारों की संख्या में कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उत्तराखंड प्रदेश से भी लगभग 400 के करीब सेवादल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदेश महासचिव संगठन नीरज त्यागी युवा कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे , आजादी गौरव यात्रा 60 दिन और लगभग 1275 किलोमीटर चली, यात्रा का उद्देश्य जाति धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर सभी देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ना था। भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारे से देश और देशवासियों को जोड़ना था। इस यात्रा की सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने भारत जोड़ों के नारे के साथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में करने का वादा किया है जिसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही यात्रा से वापस लौटते समय रुड़की से नीरज अग्रवाल जी को उनकी निष्ठा और कांग्रेस के प्रति समर्पण की भावना देखते हुए रुड़की महानगर का महानगर संगठन सचिव नियुक्त किया गया है इस अवसर पर रुड़की महानगर अध्यक्ष डॉक्टर अफजल सत्येंद्र पंवार सुनील शाह सावित्री थापा अन्य कांग्रेस सेवा दल के साथ उपस्थित रहे

Samarth Bharat News
Samarth Bharat News