Latest Update

Aaj Ka Kumbh Rashifal: Sun, 01 Feb 2026 , कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल आचार्य पंडित कैलाश चंद शास्त्री 9719598850

अनूप सैनी ( समर्थ भारत न्यूज़ ) समर्थ देश दर्पण

कुंभ राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले, रचनात्मक और मानवीय होते हैं। इन्हें नई चीज़ें सीखना और समाज के हित में कार्य करना पसंद होता है। हालांकि, कभी-कभी ये बहुत ही जिद्दी और अलग सोच वाले हो सकते हैं। ये लोग बदलाव के पक्षधर होते हैं और अपनी विचारधारा को चुनौती देने से नहीं डरते। आइए जानते हैं आज का राशिफल।ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  

गे, गो, सा, सू, से, सो, द  

aries daily horoscope

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होगी और परिवार में किसी नए मेहमानों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप माता-पिता के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही उलझनों को भी जानने का मौका मिलेगा। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

taurus daily horoscope

वृष राशिः आज का राशिफल

आज आपको सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपको सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आप कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह से मशवरा अवश्य करके जाएं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत से बिल्कुल जी नहीं चुराना है।

gemini daily horoscope

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना बेहतर रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर बहुत घमंड ना दिखाएंगे, नहीं तो आपका वह काम लटक सकता है। आपको किसी के प्रति अपने मन में ईर्ष्या की भावना रखने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, लेकिन आपकी कोई पुरानी बीमारी उभरेगी।

cancer daily horoscope

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का बुलावा सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। आप अपने लिए नए कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटना है, इसलिए आप किसी की कहीसुनी बातों का बिल्कुल भरोसा ना करें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं।

leo daily horoscope

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको किसी नए काम में हाथ बढ़ाने से बचना होगा। आप लोगों को पहचान कर कामों को करें, इसलिए आप अपने कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड बिल्कुल ना रहें। नौकरी में बदलाव के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और आप अपने धन को किसी बचत की योजना में भी लगा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

virgo daily horoscope

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको आपके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपका मन अपने बिजनेस को आगे तक लेकर जाने को करेगा और आप उसमें पूरी मेहनत से जुटेंगे। जो सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की कोई पुरानी बीमारी उभरने से आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी।

libra daily horoscope

तुला राशिः आज का राशिफल

आज के दिन आपको कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आप अपने आलस्य के चक्कर में कामों को कल पर टालेंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आएंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी इनकम को ध्यान में रखते हुए व्यय करें। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

scorpio daily horoscope

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ कठिनाइयां अवश्य आएंगी, लेकिन फिर भी उनका डटकर सामना करना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जिसमें आप इन्वेस्टमेंट करेंगे। जो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप अपनी टेंशन के स्तर में बदलाव लाएंगे।

sagittarius daily horoscope

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अपने कामों को लेकर लापरवाही दिखा सकते हैं, जिससे आपके साथी नाराज हो सकते हैं। आपको अपने आप विश्वास को मजबूत करके कामों को करने की आवश्यकता है, लेकिन आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए किसी यात्रा पर जाने से बचें।

capricorn daily horoscope

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके व्यवसाय में योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। जो आपको खुशी देंगी। कोई पार्टनरशिप भी आपको करनी पड़ सकती है और किसी नए मकान आदि की खरीदने की आप योजना बनाएंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में यदि लापरवाही करेंगे, तो इससे उन्हें परीक्षा में समस्या अवश्य महसूस होगी।

aquarius daily horoscope

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आज आपके मन में काम को लेकर नये-नये आइडिया आएंगे, जिन्हें आप अपने व्यवसाय में लगाएंगे। आपका कोई पुराना जमीन-जायदाद से संबंधित मामला सुलझेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों को कहीं बाहर लेकर जाने की योजना बनाएंगे।

pisces daily horoscope

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए समस्याओं सें भरा रहने वाला है, क्योंकि आपके सामने कुछ पारिवारिक समस्या आएंगी। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। भाई- बहनों में भी बेवजह के लड़ाई झगड़े पनपेंगे। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर भी आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, लेकिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिसमे उन्हें खूब शाबाशी मिलेगी।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS