पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह को शीघ्र लागू किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन प्रदर्शन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा, सिविल लाइंस, रुड़की पर किया गया

रुड़की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के तत्वावधान में बैंकों में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह को शीघ्र लागू किए जाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के विरोध में एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा, सिविल लाइंस, रुड़की पर किया गया।

इस प्रदर्शन में यूएफबीयू से संबद्ध सभी नौ घटक संगठनों—ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स एवं नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स—से जुड़े रुड़की क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के लगभग 250 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

नेताओं ने बताया कि वर्ष 2023 में बैंक वेतन समझौते के समय इंडियन बैंक्स एसोसिएशन एवं सरकार ने सैद्धांतिक रूप से पाँच दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने पर सहमति व्यक्त की थी, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में आज देशभर में बैंक कर्मियों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बैंकों में बढ़ते कार्यभार के कारण अधिकारी और कर्मचारी गंभीर मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। पाँच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू होने से न केवल कर्मचारियों का मानसिक दबाव कम होगा, बल्कि कार्य और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन भी बेहतर बनेगा।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से यूएफबीयू रुड़की इकाई के संयोजक कामरेड मन्नू माकिन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महासचिव कामरेड विशाल गुप्ता, इंदिरा त्यागी, विजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, पंजाब नेशनल बैंक के नेता एवं पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फोरम के महासचिव कामरेड शशांक भारद्वाज सहित राकेश सैनी, कुलवंत सिंह, तरुण त्यागी, विपिन मलिक, पीयूष, अर्जुन गुप्ता, कुलदीप सिंह, ओमपाल, अंकित, निधि अग्रवाल, तरुण जैन, प्रमोद, विपिन, नवीन, संजय, पवन, उदित, हिमांशु, श्यामवीर, सचिन गर्ग, कैप्टन सरकार, नागेंद्र, ईशा, अमित, परिधि, सागरिका, ताराचंद, माणिक जैन, सोमेंद्र, अभिषेक, मीनाक्षी, मंजू, जयपाल, अवनीश, नीटू सिंह, सुरेंद्र, सौरभ, दीपक, अरविंद, ज्योति उनियाल, नवीन उनियाल, प्रेम सिंह, रजनीश, सोनू, मनोज, कनीज, शिवानी, अपूर्वा, पायल, रबीता, संगीता, वैशाली, प्रेरणा राठी, प्रिया कंडवाल, पूजा, प्रियम, सुरेंद्र शर्मा, के. एल. आहूजा, चंद्र बल्लभ, प्रदीप, सुभाष, नीरज अरोड़ा, सचिन, भगत प्रवेश, शुभम शर्मा, नरेश सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News