Latest Update

डीपीएस रुड़की में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

रुड़की। आज 26 जनवरी सोमवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल रुड़की में 77वाँ गणतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका प्रारंभ विद्यालय निदेशक प्रदीप बत्रा, राम अग्रवाल,अर्जुन बत्रा,ध्रुव अग्रवाल, सिद्धार्थ बत्रा एवं कार्तिक अग्रवाल तथा विद्यालय प्रधानाचार्या द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया । विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्र व राष्ट्रभक्तों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट करते हुए मधुर गीतों व मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति ने वातावरण को उल्लास पूर्ण बना दिया ।

विद्यालय प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों को गणतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हमें अपने देश के प्रति समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देता है । 

विद्यालय निदेशक प्रदीप बत्रा, राम अग्रवाल, अर्जुन बत्रा, ध्रुव अग्रवाल, सिद्धार्थ बत्रा एवं कार्तिक अग्रवाल ने सभी को गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें अपने संविधान का सदैव सम्मान करना चाहिए । यह राष्ट्रीय पर्व हम सभी में देशप्रेम समानता एवं अखंडता की भावना का विकास करता है ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News