
मंगलौर। नेहरू इंटर कॉलेज के प्रांगण में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 विधानसभा प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक ,बालिकाएं एवं अंदर-19 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 14 एवं अंडर-19 के प्रतिभाशाली बालक ,बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर- 14 एवं अंडर-19 बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में 60 मीटर की अंदर-19 बालिका वर्ग 800 मीटर में अलीशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 60 मीटर में अंडर 14 बालिका वर्ग में 600 मीटर रेस में प्रथम वर्णिका पवार ने प्रथम ने प्राप्त किया अंडर-19 200 मी बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान स्थान प्राप्त किया। अंडर 19में 100 मीटर रेस बालिका वर्ग में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अंडर 14 बालिका क 60 मीटर रेस में वर्णिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर 14 खो खो बालिका वर्ग में न्याय पंचायत लाठरदेवाहूंन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में लाठरदेवा हूण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में तासीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक खेल समन्वयक पवन राना, अरुण खरे, राजीव चौधरी, राधिका मनोज झगड़ा ज्ञानेश्वर प्रसाद, कुलदीप मलिक, परमिंदर मलिक प्रीति सैनी , सुषमा पांडे,पुलकित, लोहान, कुशलजीत, कृष्ण पाल, नीतू, मनीष काकरान ,विपुल कुमार, कुश कुमार, विवेक राठी, नितिन कश्यप, अंजिलेश, अंशुल ,आलोक द्विवेदी, आदि ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया।
प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विकासखंड नारसन हरिद्वार सुभाष सैनी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकासखंड नारसन संदीप खाखरियाल ने सहयोगियों, खेल प्रेमियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।



























